{"_id":"c3c6d153cb98826268f2bca88e0d4ba7","slug":"father-son-shot-in-critical-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र को गोली मारी, हालत गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। पास में खड़ा उसका 6
विज्ञापन
वर्षीय पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन दोनों को लेकर जिला
अस्पताल आए, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर
कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कर ली। थानाध्यक्ष रजनीश बावू कटियार ने दरोगा अजय कुमार के साथ मिलकर
दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव सरसौर निवासी मनोज तोमर (30) उरई में बिजली विभाग में संविदा कर्मी है। दीपावली के पर्व पर वह अपने गांव सरसौर गया था। शुक्रवार की शाम उसके दरवाजे पर एलटी लाइन के तार लटक रहे थे जिसे वह गांव वालों के साथ मिलकर सही कर रहा था। आरोप है कि तभी गांव के देवेंद्र उर्फ पप्पू चौहान, दीपू चौहान आदि ने अपने दरवाजे के
तार भी ठीक करने के लिए रंगबाजी से कहा तो मनोज ने इसका विरोध किया। इस पर दोनाें घर में रखा तमंचा निकाल लाए और मनोज पर सीधा फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में ही उसका पुत्र प्रिंस (6) खेल रहा था। फायर के दौरान छर्रे उसे भी लगे। इससे वह भी गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। फायर की आवाज सुनकर भगदड़ मच
गई। परिजन मौके पर आए तो मनोज व उसका पुत्र प्रिंस जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। परिजनाें ने पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। गोली कांड की
सूचना पाकर थानाध्यक्ष रजनीश बाबू कटियार दरोगा अजय कुमार के साथ गांव पहुंचे और भाग रहे हमलावर देवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू व दीपू को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस खोखा आदि बरामद कर लिया। इसके बाद हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। वारदात के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।