{"_id":"5a81e2fc4f1c1bb3208b8ee5","slug":"farmer-s-body-found-hanging-on-a-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला किसान का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला किसान का शव
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
hanged
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिझौना निवासी किसान अवधेश बसेड़िया (55) रविवार शाम खेत की रखवाली के लिए घर से निकले थे। वह रोजाना खेत में ही रुकते थे। सुबह खेतों में काम कर रहे किसानों ने अवधेश को उन्हीं के खेत पर बने कुएं की रॉड से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा। यह देखकर किसान दौड़कर पहुंचे तो उन्होंने अवधेश को मृत पाया। किसानों ने तुरंत यह खबर परिजनों को पहुंचाई। अवधेश के परिजन दौड़कर खेत पर पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देखकर कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ की तो परिजनों ने मौत की कोई भी वजह पता होने से इंकार किया। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने पूछताछ करने पर पता चला कि अवधेश के घर में कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह काफी चिंताग्रस्त रहता था। हो सकता है कि घरेलू कलह की वजह से उसने आत्महत्या कर ली हो। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी कुछ भी कहना मुनासिब नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों से पूछताछ कर अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन