फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer hanged by debt

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाई

Wed, 14 Mar 2018 11:27 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Wed, 14 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer hanged by debt
hanged
कर्ज से परेशान किसान ने खेत पर खड़े बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। किसान पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज था। एसडीएम ने लेखपाल को घर भेजकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रवा निवासी रामजी उर्फ धर्मवीर राठौर (35) पुत्र सुदामा पांच बीघे के काश्तकार थे। खेतीबाड़ी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। खेती के लिए बैंक से कर्ज ले रखा था। इसके अलावा गांव के अन्य लोगों से भी कर्ज लिया था। बताया जाता है कि किसान पर करीब दो लाख का कर्ज था। कई साल से प्राकृतिक आपदा के चलते फसल ठीक से नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


इस कारण घर चलाना तक मुश्किल हो रहा था। बुधवार को उसने खेत की खेत की पर खड़े बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम सुरेश सोनी का कहना है कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रामजी के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार के मुखिया की मौत से घर में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed