{"_id":"57d6ef524f1c1b193bd47975","slug":"f-it-s-not-on-the-young-man-fatally-stabbed-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर युवक पर प्राण घातक हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर युवक पर प्राण घातक हमला
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बीटिंग रिट्रीट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी न देने पर दबंगाें ने घर के दरवाजे पर बैठे युवक पर गुम्मे से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार पर बचाने आई पत्नी को भी पीटा और तमंचा लहराते धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित परिजनाें के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और रिपोर्ट दर्जकर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी
है। मु़हल्ला तुलसीनगर निवासी महेश कुशवाहा उर्फ लला रविवार की रात करीब नौ बजे खाना खाकर अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर रहने वाला शातिर बदमाश मनू ठाकुर दो बाइकों से अपने आधा दर्जन साथियाें के साथ वहां पहुंचा और उससे दस हजार रुपये रंगदारी मांगे। जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो हमलावराें ने
पास में ही पड़ी ईट से उसके सिर पर प्रहार कर लहूलहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन व पत्नी बाहर आए तो हमलावराें ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। हमलावर बाद में
विज्ञापन
तमंचा लहराते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष कोतवाली आया और कोतवाल जेपी यादव को तहरीर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और हमलावराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भेजी लेकिन हमलावर फरार हो गए। कोतवाल का कहना है कि आरोपी जल्द ही सलाखाें के पीछे होंगे ।