{"_id":"584aef174f1c1be15944b0c5","slug":"enraged-people-accused-of-stealing-three-houses-jam-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में चोरी से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, नारेबाजी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों में चोरी से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा खोली गई सेफ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड आते ही चोरी की वारदातें तेज हो गईं। वहीं, गुरुवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने मोहल्ला प्रतापनगर के तीन घरों में धावा बोलकर दो घरों से लाखों का माल पार कर दिया जबकि तीसरे में वे चोरी करने में विफल रहे। उधर, चोरियों से आक्रोशित लोगों ने पुलिस व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर आकर प्रदर्शन किया। आशुतोष रावत, छोटू बेहरे,
गोलू, किशोर यादव, भरतसिंह समेत तमाम लोग नारेबाजी करते हुए अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कालेज के पास आए और वहां जाम लगा दिया। काफी देर तक लगे रहे जाम के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। बाद में कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर नागरिकों को जल्दी ही चोरियों का खुलासा कर चोरों को जेल भेजने का भरोसा दिया तब
कहीं जाकर जाम हट सका और यातायात प्रारंभ हो सका। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। कोतवाल ने कहा कि वे जल्द ही चोरियों का खुलासा करेंगे और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पवन अग्रवाल पुत्र सुरेशचंद्र के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने सोने का हार, मंगलसूत्र, आधा दर्जन अंगूठियां, आठ चूड़ी, बाला, टप्स व
विज्ञापन
लगभग पंद्रह हजार रुपये की नकदी पार कर दी। घर में आहट सुनकर पवन जागा लेकिन उसके कमरे की कुंडियां बाहर से बंद थी। इस पर उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। दूसरी चोरी गलपू कुशवाहा पुत्र भज्जू के यहां हुई, जहां चोरों ने उनके कमरे की कुंडी चढ़ाई और माल चोरी कर ले
गए। इनके यहां से सोने चांदी के जेवरों के अलावा दस हजार रुपये नकदी चोरी कर ली गई। तीसरा मामले में चोरों ने श्याम तिवारी पुत्र राधेश्याम के खाली घर में भी चोरी का विफल प्रयास किया। इसके बाद गुस्साएं लोगों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगाया।