{"_id":"57c86ac54f1c1ba4242cb525","slug":"enchantments-flown-by-swindle-cash-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्रमंत्र का झांसा देकर नगदी-गहने उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंत्रमंत्र का झांसा देकर नगदी-गहने उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के साथ पैदल बाजार जा रही महिला को बाइक सवार ने रोक लिया और तंत्रमंत्र का झांसा देकर 16 हजार की नगदी व करीब एक लाख रुपये के गहने ले उड़े। पीड़िता कदौरा थाना पहुंची और अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
कदौरा थानाक्षेत्र के गांव जमरेही निवासी उर्मिला पत्नी राजाबावू अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे पैदल क दौरा बाजार से सामना खरीदने जा रही थीं। रास्ते में उसे एक बाइक सवार ने रोक लिया और कहा कि तुम्हारे ऊपर भूत का साया है। तुम्हारे साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए तुम्हें हमारी बात को मानना पड़ेगा। यह सुनकर महिला झांसे में आ गई और उसने बाइक सवार टप्पेबाज के कहने पर अपने गहने मंगलसूत्र, कान के टप्स व अंगूठी आदि उतार कर अपने बैग में रख लिए। इसके बाद ठग ने महिला से कहा कि यह बैग तुम अपनी बेटी को दे दो और सामने लगे पीपल के पेड़ के पैर छूकर आओ। महिला जैसे ही पीपल के पेड़ की ओर बढ़ी, टप्पेबाज ने बेटी केहाथ से बैग छीना और बबीना गांव की ओर बाइक से भाग गया।
विज्ञापन
यह देख महिला अवाक रह गई। वहां से गु़जर रहे राहगीराें को उसने आपबीती बताई, तो लोगाें ने उसे थाना कदौरा भिजवाया। पीड़िता ने टप्पेबाज के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धों की तलाश कर कार्रवाई की बात कही है। बताते चलें कि इससे पहले भी उरई में महिलाआें के साथ तंत्रमंत्र के बहाने टप्पेबाजी की वारदात हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं कर पाई है।