फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dubious death of the guards

संदिग्धावस्था में सिपाही की मौत

Sat, 26 Mar 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 26 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dubious death of the guards
मृतक सिपाही की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी चौकी में तैनात एक सिपाही की शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणाें के चलते हालत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। साथी सिपाही उसे सीएचसी ले गए जहां से डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। सिपाही उसे कानपुर ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसपी बब्लू कुमार ने बताया कि सिपाही की मौत
विज्ञापन


फूड प्वाजनिंग के कारण हुई है। रामपुरा थाना के कस्बा ऊमरी चौकी में तैनात सिपाही जयवीर सिंह यादव ने होली के त्यौहार पर दावत की। खाना खाने के बाद शुक्रवार को देर रात करीब दस बजे उसकी तबियत बिगड़ गई और उसको खून की उल्टियां होने लगीं। यह देख साथी सिपाही उसे माधौगढ़ सीएचसी ले गए जहां से डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजाभईया उसे लेकर कानपुर जा रहे थे तभी रास्ते में कानपुर देहात के माती के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसका वहीं माती मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया और
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पुलिस लाइन उरई लाए। यहां अंतिम सलामी के बाद शव को परिजनाें को सौंप दिया। सिपाही की मौत की बाबत एसपी बब्लू कुमार ने बताया कि सिपाही की मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई है। डाक्टराें ने भी फूड प्वाइजनिंग की बात कही है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed