फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dissatisfied with the scolding, the young woman hanged

डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 28 Dec 2018 11:51 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 28 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfied with the scolding, the young woman hanged
घटना स्थल पर मौजूद गांव के लोग। - फोटो : amar ujala
कैलिया थाना क्षेत्र के पहाड़गांव निवासी राम खिलौने अहिरवार की 20 वर्षीय पुत्री पूजा ने गुरुवार की रात घर में रखी सीढ़ी में अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजन जागे तो पूजा को फांसी के फंदे पर लटकता देख घर में कोहराम मच गया। जिससे पास पड़ोस के लोग में इकट्ठा हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पुत्री की शादी तय हो गई थी। लेकिन वह पढ़ाई के कारण अभी शादी करना नहीं चाहती थी। इसी बात पर डांट दिया था। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुुट गई है। थानाध्यक्ष लखन सिंह का कहना है कि युवती की मौत के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के बागी निवासी सुरेश वर्मा की पत्नी अंजू (26) ने शुक्रवार की शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका के सासु ससुर खेत पर गए थे। जबकि पति कदौरा बाजार करने गया था। घटना के समय महिला अपने छह माह की बच्ची के साथ घर पर थी। पड़ोस की महिला जब उसके घर गई तो महिला को फांसी के फंदे पर लटकता देख इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। परिजन जब घर पहुंचे तो उन्होंने महिला के मायके वालों को सूचना दी। वहीं थाना पुलिस का कहना इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed