घना इलाका, पुलिस का नाका, पड़ गया डाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात कोतवाली स्थित डिप्टीगंज चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर सराफ के घर पड़ी डकैती ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। वैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में शाम के वक्त हूटर बजाती डायल 100 भी घूमती रहती है लेकिन इसके बावजूद बदमाश आराम से भाग निकले। पुलिस को सराफ के घर में लगे चार सीसीटीवी कैमरों से फुटेज मिले हैं, उनमें डकैती की पूरी वारदात कैद है। दो बदमाशों की शिनाख्त भी पुलिस ने की है। एसपी राकेश सिंह का कहना है कि फिलहाल लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा भी किया जाएगा।
बता दें कि बुधवार रात असलहों से लैस बदमाशों ने सराफ राजीव माहेश्वरी के घर पर घुसकर लाखों की लूटपाट की थी। बदमाशों ने सराफ, उनके माता पिता को पीटा और भांजी साधना का गला दबाने का भी प्रयास किया था। पुलिस को सराफ के मकान में गेट से लेकर भीतर तक लगे चारों सीसीटीवी कैमरों से पूरी डकैती के फुटेज मिले हैं।
पुलिस सूत्रों की माने तो बदमाशों की उम्र 22 से 28 वर्ष के बीच की है। इनमें से एक तो हाल ही में जेल भी छूटा है। इलाके के कुछ लोगों ने भी बदमाशों को बाइक से भागते देखा है। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात के बाद बदमाश सीधे कोच बस स्टैंड की ओर भागे है, लिहाजा घरों के आसपास लगे कैमरों की पड़ताल की जा रही है।