{"_id":"57c1ccf74f1c1bb57ed4fe75","slug":"dawn-burglars-carried-five-million-fake-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर के चोराें ने पांच लाख के नकदी गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोर के चोराें ने पांच लाख के नकदी गहने उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवरों को चारा डालने गए गृहस्वामी दरवाजे खुले छोड़कर चले गए। तभी मौका पाकर शातिर चोर घर में घुस गए और करीब पांच लाख के गहने व नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। जब गृहस्वामी लौटा तो घर का सामान अस्त व्यस्त देखकर सन्न रह गया। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और चोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्याें का संकलन कर
कार्रवाई की बात कही है। काेंच कोतवाली के गांव पनयारा निवासी शिक्षक मुकुंदीलाल शनिवार की सुबह करीब चार बजे जागकर अपने घर के दरवाजे खुले छोड़कर बगल में ही जानवराें के बाडे़ में जानवराें को चारा डालने चले गए। इस दौरान घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। इसका फायदा उठाकर चोर दरवाजे से अंदर पहुंचे और गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर सोने के
दो मंगलसूत्र, एक हार , टाप्स, चांदी के पायल व करीब दस हजार रुपये समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान लेकर चंपत हो गए। जब मुकुंदीलाल घर पहुंचा तो सामान अस्तव्यस्त
विज्ञापन
देख वह सन्न रह गया। उसने परिजनाें को जगाने के बाद घर के आसपास देखा लेकिन चोरों का पता नहीं चला। पीड़ित काेंच कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। दरोगा रविंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और साक्ष्याें का संकलन कर कार्रवाई की बात कही है।