फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dalit workers beaten former head and sons

पूर्व प्रधान व बेटों ने दलित मजदूरों को पीटा

Mon, 04 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 04 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dalit workers beaten former head and sons
बिजली लाइन बिछा रहे दलित मजदूरों के साथ पूर्व प्रधान व उनके बेटों के
विज्ञापन
अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। जब मजदूरों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित मजदूर थाने गए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतराही निवासी सतीश पुत्र हरपाल दोहरे, शिवनारायण पुत्र बिंटोले गोहन के ग्राम कुरसेड़ा में बिजली के तार बिछा रहे हैं। सोमवार की दोपहर वह गांव में बिजली लाइन बिछा रहे थे। तभी गांव का पूर्व प्रधान त्रिवेदी सिंह सेंगर व उनके बेटे राजू सिंह, लालजी सिंह वहां आ गए। यह लोग मजदूरों से अपने घर के सामने तीन फेस की लाइन बिछाने को कहने

लगे। मजदूरों ने इसमें असमर्थता जताते हुए ठेकेदार से परमीशन लेने की बात कही। आरोप है कि इस पर पूर्व प्रधान व उनके बेटों ने अभद्रता शुरू कर दी और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सतीश व शिवनारायण की लात-घूसों से

जमकर पिटाई की। काफी देर तक पिटाई के बाद आरोपी मजदूरों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद मजदूर गोहन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ मारपीट, दलित उत्पीड़न, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed