फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cyber thugs blew up Rs.11,5500 from couple's account

साइबर ठगों ने दंपति के खाते से उड़ाए 115500 रुपये

Thu, 20 Jul 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 20 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs blew up Rs.11,5500 from couple's account
एसपी को प्रार्थना पत्र देने पहुंचा वृद्ध - फोटो : amarujala
उरई। नगर के मोहल्ला गोपालगंज निवासी वृद्ध से फोन पर साइबर ठगों ने एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछ लिया। फोन कटने के कुछ ही देर में वृद्ध और उनकी पत्नी के खाते से 115500 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर वृद्ध को ठगी की जानकारी हुई। गुरुवार को वृद्ध दंपति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

 शहर के मोहल्ला गोपालगंज निवासी गिरीश चंद्र गुप्ता पुत्र स्व. कैलाश चंद्र गुप्ता ने गुरुवार को एसपी अमरेंद्र सिंह को शिकायती पत्र दिया। इसमें गिरीश ने बताया कि बुधवार शाम उनके मोबाइल पर 919570660159 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और एटीएम कार्ड का पासवर्ड रिन्यूवल करने की बात कही। फोन करने वाले ने बातों में फंसाकर गिरीश और उनकी पत्नी शकुंतला देवी के एटीएम कार्ड के पाससर्ड पूछ लिए। दोनों के खाते स्टेट बैंक में हैं। फोन कटने के कुछ ही देर बाद गिरीश चंद्र के मोबाइल पर उनके खाते से 42500 रुपये निकालने का मैसेज आया। इस पर उन्हें ठगी की आशंका हुई और तुरंत पत्नी का मोबाइल देखा। उस पर शकुंतला के खाते से 73000 रुपये निकालने का एसएमएस आया था। गिरीश ने बताया कि बुधवार को शाम सवा चार से पांच बजे के बीच फोन आया था। एसपी का कहना है कि साइबर क्राइम से जुड़ी ऐसी वारदात काफी समय से हो रही हैं। फोन नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। मामले की जांच कराकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

जालौन के युवक के खाते से 10 हजार निकाले
जालौन (ब्यूरो)। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबई निवासी रामवीर के खाते से भी साइबर ठग ने 10 हजार रुपये निकाल लिए। गुरुवार को रामवीर ने थाने में शिकायत की। उसने बताया कि पिता सीआरपीएफ  में  हैं। इस समय उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में हैं। पिता का खाता भारतीय स्टेट बैंक में हैं। गुरुवार को सुबह पिता ने रामवीर के खाते में 10 हजार रुपये डाले थे। इसके कुछ देर बाद उसके पास एक फ ोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और बोला एटीएम कार्ड लॉक होने वाला है। उसके चालू रखने के लिए एटीएम का नंबर व पिन बताएं। इस पर उसने फ ोन करने वाले को एटीएम का नंबर व पिन बता दिया। इसके लगभग 10 मिनट बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed