{"_id":"5c9fba07bdec2213f754f63b","slug":"crossed-the-car-kept-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने कार में रखा पर्स पार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजों ने कार में रखा पर्स पार किया
Sun, 31 Mar 2019 12:18 AM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देते दंपति
- फोटो : amar ujala
मोठ निवासी विनोद कुमार पत्नी अनुराधा के साथ कार से कुठौंद स्थित जालौनी माता मंदिर के दर्शन को जा रहे थे। शनिवार दोपहर उरई रोड पर उनकी कार पंचर हो गई। पास ही दुकान पर गाड़ी खड़ी कर पंचर बनवाने लगे। पत्नी अनुराधा गाड़ी से उतरकर सड़क पर खड़ी हो गई। कार की सीट पर रखा उनका पर्स किसी टप्पेबाज ने पार कर दिए। पर्स न मिलने पर पीड़ित दंपति ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बैग में 28 हजार रुपये, एटीएम, आधारकार्ड, पेन कार्ड सहित दो मोबाइल थे। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
