महिला से छेड़खानी पर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारकंडेयश्वर तिराहे पर आपे में सवार दंपति के साथ चालक की कहासुनी हो गई। आरोप है कि चालक ने महिला से अश्लील हरकत की थी, जिसका उसके पति ने विरोध किया था। अभी दोनों के बीच कहासुनी चल ही रही थी कि तभी होमगार्ड वहां पहुंच गए और चालक के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उल्टे पति से ही भिड़ गए। इससे चौराहे पर खासा हंगामा शुरू हो गया। इस बीच चालक मौके से आपे लेकर फरार हो गया। होमगार्डों का कहना था पति शराब के नशे में धुत था। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दंपति को कोतवाली ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
दूसरी घटना में मटर तोड़ रही महिला के साथ गांव के ही एक शोहदे बंजे ने छेड़खानी कर दी। महिला चीखी तो आसपास काम कर रहीं अन्य महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंचे सिपाही आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि महिलाओं से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। सीओ रुक्मिणी वर्मा का कहना है कि ऐसा नहीं है कि एंटी रोमियो दस्ता काम नहीं कर रहा है। रही बात इन दोनों मामलों की तो दोनों में ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, यदि होमगार्ड गलत हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।