{"_id":"57716a1d4f1c1b1d3279ac53","slug":"buffalo-did-find-the-body-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस खोजने गए युवक का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस खोजने गए युवक का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथियों के साथ ट्रैक्टर से भैंस खोजने गए युवक का शव गांव के बाहर संदिग्ध हालत मेें लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि गांव में चुनावी रंजिश चलती है। इसलिए पेशबंदी के तहत तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद वह कार्रवाई करेंगे।
कदौरा थानाक्षेत्र के गांव चतेला निवासी नाजिम (24) पुत्र कल्लू की रविवार को भैंस खो गई थी। वह रविवार की शाम गांव के ही पांच लोगों के साथ ट्रैक्टर से भैंस खोजने के लिए गया था। रात में बारिश होने पर ट्रैक्टर मिट्टी में फिसलकर पलट गया और उसके नीचे दबकर नाजिम की मौत हो गई।
उसका एक साथी भी घायल हो गया। युवकों ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी, तो घर वाले मौके पर पहुंचे और नाजिम की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत ट्रैक्टर पलटने से ही हुई है। वह मौके पर गए थे, जहां ट्रैक्टर पलटा था लेकिन गांव में जबरदस्त पार्टी बंदी होने के कारण वहां पर राजनीति की जा रही है। मृतक के परिजनों ने विरोधियों को फंसाने के लिए हत्या की तहरीर दी है। जबकि उसके शरीर पर शार्प वैपन के निशान भी नहीं हैं। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे।