फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Broken locks of four shops, goods flown from homes

चार दुकानों के तोड़े ताले, घरों से भी उड़ाया माल

Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Broken locks of four shops, goods flown from homes
दुकान के अंदर फोटोग्राफी करती फारेंसिक टीम - फोटो : amar ujala

एक के बाद एक चार दुकानों पर चोरों का धावा

विज्ञापन

उरई। शहर के बीचों बीच स्थित घंटाघर चौराहे के पास चोरों ने गुरुवार की रात धमाल मचाया। चोरों ने गोपालगंज इलाके में पुलिस को चुनौती देते हुए बिहारी सलेक्शन हाउस, कस्तूरी ट्रेडर्स, पलक साड़ीज व सुजान सिंह सुरजीत सिंह की दुकान पर धावा बोलकर हाथ साफ कर दिया। सबसे पहले चोर सुजान सिंह सुरजीत सिंह की दुकान के पीछे से छत के रास्ते अंदर घुसे और दुकान की गुल्लक में रखे 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। साथ ही दुकान में रखे छह ब्रांडेड कंबल भी ले गए। इसके बाद चोर पलक साड़ीज की दुकान में घुसे और गुल्लक में रखे 10 हजार रुपये, कीमती साड़ियां व लहंगों पर हाथ साफ कर लिया। जिनकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है। फिर चोर शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा के पास रहने वाले वीनेश टिकरिया की दुकान कस्तूरी ट्रेडर्स पर पहुंचे।

यहां चोरों ने गुल्लक में रखे 35 हजार रुपये नगद व किराने का सामान चोरी कर लिया। इस दुकान में चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरों ने दुकान की छत पर जाकर चहारदीवारी फांद कर बगल में स्थित बिहारी सलेक्शन हाउस में जा पहुंचे। चोरों ने शटर के लाक तोड़ा और कांच का दरवाजा निकालकर अलग रख दिया। अंदर जाकर चोरों ने गुल्लक में रखे 80 हजार रुपये नगद व ब्रांडेड कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। उन कपड़ों की कीमत करीब दो लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। सुबह अपनी दुकानों में पहुंचे दुकानदारों ने जब दुकान में सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। एक साथ चार दुकानों में चोरी की वारदातों से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस ने दुकानों में पहुंच कर छानबीन की। बिहारी सलेक्शन हाउस हाउस के मालिक डॉ. रामबिहारी गुप्ता समेत अन्य पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन


दिनदहाड़े सूने घर से जेवरात व नगदी की पार
उरई। घंटाघर चौराहे के पास दुकानों में चोरी की पुलिस छानबीन कर रही थी, उधर पुलिस का खौफ भूल चुके चोरों ने शहर के मोहल्ला तुलसीनगर में दिनदहाड़े एक सूने घर को निशाना बना डाला। यहां चोरों ने राजा श्रीवास के घर पर धावा बोल दिया। राजा अपनी दुकान पर गए थे उनकी पत्नी पड़ोस में किसी के घर और बच्चे स्कूल गए थे। चोरों ने घर के  दरवाजे में पड़ा ताला तोड़ डाला और अंदर घुस गए। अंदर जाकर चोर एक कमरे में जा पहुंचे। जहां रखी अलमारी से सोने चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर पहुंचे तो दरवाजे पर पड़ा ताला टूटा हुआ देखकर वह दौड़कर दुकान पहुंचे और पिता को इसकी जानकारी दी। राजा बच्चों को लेकर तुरंत घर पहुंचा। उसकी पत्नी भी घर पहुंची। अंदर सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। राजा ने बताया कि चोर अलमारी से सोने का हार, झुमकी, टॉप्स, बेंदी, मंगलसूत्र व चांदी की पायल आदि जेवरात चोरी कर ले गए, जोकि करीब दो लाख रुपये कीमत के थे। इसके अलावा 8 हजार रुपये नगद भी चुरा ले गए है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर घर में हुई चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए गए घरवाले, चोरों ने किया हाथ साफ
उरई। जहां एक ओर चोरी की टोली बाजार में दुकानों में अपना हाथ साफ कर रही थी, वहीं दूसरी ओर शहर के मोहल्ला नया पाठकपुरा में भी चोरों का दूसरा गिरोह अपने कारनामे को अंजाम दे रहा था। यहां चोरों ने नरेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह के यहां धावा बोला। नरेश अपने पूरे परिवार के साथ बीमार मां का इलाज कराने के लिए झांसी गए हुए थे। सूना घर पाकर चोरों ने बुधवार की रात घर के मैन गेट का ताला तोड़ डाला। अंदर पहुंच कर चोरों ने घर में रखा सारा सामान खंगाल डाला। इसके बाद एक कमरे में जाकर वहां रखी अलमारी से सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर भाग निकले।  सुबह पड़ोसियों ने जब गेट का ताला टूटा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना नरेश को दी। नरेश तुरंत परिवार के साथ झांसी से घर के लिए रवाना हुए। घर पहुंचने पर सामान बिखरा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह दौड़कर अलमारी के पास पहुंचे, जहां उन्हें जेवरात व नगदी नदारत मिली। नरेश  ने बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात, जिसमें सोने की छह चूड़ी, एक सोने का हार, पांच अंगूठी, झुमकी, ब्रजबाला व डेढ़ किलो चांदी के जेवरात समेत 80 हजार रुपये नगद व चेकबुक आदि ले गए। नरेश ने कोतवाली पहुंच कर घर में हुई चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed