{"_id":"58ea7f924f1c1b1a205b719a","slug":"break-the-mangalasutra-of-surrey-market-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरे बाजार महिला का मंगलसूत्र तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरे बाजार महिला का मंगलसूत्र तोड़ा
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में सामान खरीदने आई महिला के गले से दो बाइक सवार युवकों ने मंगलसूत्र तोड़ लिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के दुकानदार दौड़े और भाग रहे दोनाें युवकों को पकड़ लिया। धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उरई कोतवाली के मोहल्ला नया पटेलनगर ठडेश्वरी मंदिर के पास रहने वाली सीमा पत्नी रामशरन रविवार की शाम करीब पांच बजे बाजार से सामान खरीदने आई थी। वह माहिल तालाब पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेराें ने उनके गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़ लिया और भागने लगे।
विज्ञापन
महिला ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार दौड़े और दोनों को बाइक से जमीन पर गिरा दिया और उनको जमकर मारापीटा और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए लुटेराें ने अपना नाम उत्कर्ष श्रीवास्तव निवासी रामनगर व मैराज निवासी रामकुंड बताया है। पुलिस उसने और भी वारदाताें को बाबत जानकारी कर रही है। महिला ने दोनाें आरोपियाें के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन