बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लमसर निवासी ट्रक चालक सुनील पुत्र जगराम शुक्रवार रात कदौरा थाना क्षेत्र के बसरेही घाट से ट्रक में मौरंग लादने जा रहा था। खदान के पास ही एक बोलेरो उसके ट्रक के आगे आकर रुकी। गाड़ी में से कुछ लोग लाठी लेकर उतरे और चालक सुनील को ट्रक से खींचकर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बेरहमी से हुई पिटाई में जब सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया तो हमलावर बदमाश उसकी जेब में पड़े 45 हजार हजार रुपये छीन ले गए। सुनील ने बोलेरो सवार लोगों को पहचान लिया। उनके जाते ही उसने तुरंत फोन पर पुलिस को अपने साथ हुई लूट की सूचना दी।
जानकारी पर पहुंची यूपी 100 पुलिस को उसने हमलावरों के नाम हरिश्चंद्र पुत्र मुन्नालाल, कन्हैया लाल पुत्र कृपा व सोनू पुत्र खुशीराम के अलावा कुछ अज्ञात लोग निवासीगण लमसर बताए। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां पर सुनील ने उक्त लोगों के खिलाफ लूट की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष अशोक उपाध्याय का कहना है कि मामला आपसी रंजिश के चलते मारपीट का है। ट्रक को साइड न देने पर मारपीट हुई है। जांच में लूट की बात फर्जी निकली। इसके अलावा खदान ठेकेदार ने ट्रक चालकों के बीच समझौता करा दिया है।