{"_id":"6ada499c61ae387ce80900a9","slug":"farmer-dies-while-irrigating-his-field-etah-news-c-163-1-eta1014-158865-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत
Thu, 22 Oct 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव अहरई बिचनपुर में खेत में पानी लगाते समय बृहस्पतिवार को दोपहर के समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया किसी वारदात के संकेत नहीं मिले हैं। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
थाना क्षेत्र के गांव अहरई बिचनपुर गांव निवासी शिवदयाल शाक्य (55) बृहस्पतिवार को अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। यह देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने परिजन को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीआरवी 5586 के माध्यम से दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।