फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bikers loot one lakh by couple

बाइकर्स ने दंपति से एक लाख लूटे

Mon, 24 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Mon, 24 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bikers loot one lakh by couple
लूट के शिकार दंपति। - फोटो : अमर उजाला

उरई- कालपी (जालौन)। बुजुर्ग दंपति से नकाबपोश बाइकर्स ने दिनदहाड़े रुपयाें से भरा झोला छीन लिया। दंपति बीच सड़क पर चिल्लाते रहे और लुटेरे कालपी की ओर भाग निकले। दोनों बैंक से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशाें की तलाश में घेराबंदी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घटना को लेकर इलाकाई लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि बदमाशों का पता किया जा रहा है।  कालपी कोतवाली के गांव काशीखेड़ा निवासी कुंती व उसके पति कांशीराम ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे आटो से कालपी स्थित इलाहाबाद बैंक मंडी शाखा से एक लाख रुपये निकाले। कांशीराम पत्नी के साथ पैदल सड़क पर आया और आलमपुर तिराहे के पास आटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान काली पल्सर बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरे आए और दंपति के हाथ से रुपये से भरा छीन ले गए। यह देख दंपति चिल्लाए तो आसपास लोग आ गए और उन्हाेंने कोतवाली पुलिस व यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद सीओ भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशाें की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। सीओ का कहना है बदमाशों के कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ भी लिया जाएगा।

विज्ञापन


कैसे पीले होंगे बेटी के हाथ
बुजुर्ग दंपति ने बताया कि अगले महीने उनकी बेटी की शादी है। शादी के लिए ही इतनी बड़ी रकम निकाली थी। अब तो बस बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे, यही चिंता सता रही है।
विज्ञापन


बैंक से ही पीछे लगे थे बदमाश
पुलिस का मानना दंपति के पास एक लाख रुपये होने की जानकारी लुटेरों को थी। इससे साफ है कि वे बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। इस कारण बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इलाके से वाकिफ हैं लुटेरे
आलमपुर तिराहे से सीधा रास्ता हाईवे की ओर जाता है, जहां से उरई और कालपी कहीं भी आसानी से निकला जा सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लुटेरे इलाके से अच्छी तरह वाकिफ लग रहे हैं। इस कारण वे आसानी से फरार हो गए।



कब खुलेगी कदौरा की लूट
2 मार्च को बबीना के पास कदौरा में सर्राफ को गोली मारकर पांच लाख की जेवर नगदी लूटी गई थी। इस घटना का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। अनुमान है कि दोनों वारदातें एक ही गैंग के बदमाशों ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed