फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider bribe to beat Chen and sister

बाइक सवार भाई-बहन को पीटकर चेन लूटी

Mon, 24 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Mon, 24 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike rider bribe to beat Chen and sister
पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

उरई/ईंटों (जालौन)। बाइक सवार भाई - बहन को पीटकर हमलावर बहन के गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वह बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर लहूलुहान भाई को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश का कहना है कि मामले के पीछे किसी पुरानी रंजिश की भी बात सामने आ रही है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


गोहन थाना के गांव ईटाें निवासी प्रवीण कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह वह अपनी बहने प्राची के साथ बाइक से जालौनी माता मंदिर के दर्शनकर अपने गांव लौट रहा था। जब उसकी बाइक कुठौंद थाना के गांव शेखपुर अहीर के पास पहुंची तभी जमलापुर जुन्नारदार निवासी सीपू अपने साथी के साथ बाइक से आया और प्रवीण की बाइक को ओवरटेक क र रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान युवकाें ने बहन के गले में पड़ी सोने की चैन छीन ली। इस पर प्रवीण हमलावराें से भिड़ गया तो उन्हाेंने उसके सिर पर लोहे की राड से हमलाकर दिया। इससे प्रवीण लहूलुहान हो गया। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने हमलावराें को ललकारा तो वह मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकले। पीड़ित थाने पहुंचा और मारपीट व लूट की तहरीर दी। थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश ने घायल को मेडिकल परीक्षण को भेजा है। उन्हाेंने बताया कि मामला मारपीट कर है। लूट की कोई बात नहीं है। प्रवीण का होटल है और हमलावर सीपू को उसने होटल में शराब नहीं पीने दी थी। इसी की खुन्नस में वारदात को अंजाम दिया है। वह आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed