फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collided with the bridge fell into the canal , a death

पुल से टकरा कर नहर में गिरी बाइक, एक की मौत

Fri, 06 Nov 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 06 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with the bridge fell into the canal , a death
कोंच से पिंडारी मार्ग पर घुसिया के नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार बाइक
विज्ञापन
गुरुवार की रात अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर में चोट गहरी लगी और वह काफी देर तक पानी के भीतर ही पड़ा रहा। इससे उसकी मौत हुई है। वहीं, दूसरे व्यक्ति ने घटना की सूचना कोतवाली

में दी। पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवक की लाश पानी से बाहर निकाली जा सकी। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। गुरुवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा निवासी रघुराज सिंह निरंजन (35) गांव के ही निवासी नारायणदास (55) पुत्र मसल्ती अहिरवार के साथ खेती किसानी के काम से कोंच आये थे। रात तकरीबन

11 बजे वे अपनी बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम ग्राम घुसिया से पहले नहर पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इससे दोनों लोग नहर में जा गिरे। नारायणदास चुटहिल होने के बावजूद किसी तरह बाहर निकल आए जबकि रघुराज का पता नहीं चला। नारायणदास ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सुरही

चौकी इंचार्ज दिनेश यादव, एसआई सलमानअली आदि ने भी रघुराज को नहर से फायर बिग्रेड की मदद से निकलवाया पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल रूद्रकुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इधर, मृतक रघुराज के पिता मंगल सिंह ने इस घटना को दुर्घटना मानने से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed