{"_id":"5884e73a4f1c1bc77cf0044f","slug":"beaten-to-the-contractor-in-default-of-extortion-dbangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर दबंगों ने ठेकेदार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर दबंगों ने ठेकेदार को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 22 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जालौन कोतवाली में उपस्थित गुलाबी गैंग की सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों को रुपये बांट रहे ठेकेदार को दबंगों ने घेर लिया और मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिए। आरोप है दबंग उससे जबरन रुपये मांग रहा था। घटना की जानकारी गुलाबी गिरोह के सदस्यों को हुई तो वह कोतवाली पहुंचीं और मामले की तहरीर पुलिस को दी। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में नारेबाजी भी की। मुहल्ला जोशियाना निवासी रामकुमार कुशवाहा ने पुलिस
को बताया कि वह ठेके पर मजदूर उपलब्ध कराता है। अभी उसकी लेबर खेतों में मटर की फ लियां तोड़ने का काम कर रही है। शनिवार की शाम जब लेबर काम से लौटे तो वह उनका भुगतान करने लगा। उसी समय मुहल्ले का ही दबंग इकबाल वहां आ गया और उससे जबरन रुपये मांगने लगा। जब उसने रुपये देेने से मना किया तो उसने गालीगलौज करते हुए
मोहल्ले के ही अपने साथी नासिर, सादिक, शाकिर, संकू, नईम, इकरार, नसीम, सलीम आदि समेत लगभग एक दर्जन लोगों को बुलवा लिया। जब उसने उन्हें गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं इन लोगों ने उसके पास रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। ठेकेदार के समर्थन में गुलाबी गैंग की झांसी मंडल प्रभारी केशकली,
विज्ञापन
जमुना देवी, ऊषा देवी, सुषमा, आशा देवी, जसोदा देवी, माधुरी देवी आदि सदस्य कोतवाली पहुंच गई। जहां उन्होंने पुलिस की गाड़ी घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। गुलाबी गैंग की सदस्यों ने कोतवाली पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने गैंग की सदस्यों से वार्ता की। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।