{"_id":"3faedffa8cffae2ac044d9c8f2cb3606","slug":"bdc-s-accountants-tehsil-complex-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी ने लेखपाल को तहसील परिसर में पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी ने लेखपाल को तहसील परिसर में पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर माधौगढ़ में सरकारी कार्य कर रहे लेखपाल पर एक बीडीसी ने वोट
विज्ञापन
बढ़वाने का दबाव बनाया। जब लेखपाल ने गलत तरीके से वोट बढ़ाने से मना किया
तो बीडीसी ने अपने साथियों के साथ लेखपाल को भरी तहसील में पीट दिया।
पीड़ित लेखपाल थाने पहुंचा और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
माधौगढ़ तहसील के गांव सिलउवा के लेखपाल श्याम नारायन श्रीवास्तव ने माधौगढ़ थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे वह तहसील परिसर माधौगढ़ में वोट लिस्ट में संशोधन कार्य कर रहा था। तभी कुंअरपुरा निवासी हाकिम सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद सिंह, लाखन सिंह अपने बीडीसी साथी जितेंद्र सिंह निवासी सिलउवा व वीरेंद्र निवासी
बिरिया के साथ आए और फर्जी तरीके से वोट बढ़ाने का दबाव बनाया। जब उसने वोट बढ़ाने से इंकार कर दिया तो हमलावरों ने तहसील परिसर में ही लेखपाल की मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लेखपालों ने सरकारी कागजात फोड़ डाले। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। तहसील परिसर मेें मौजूद अन्य लेखपालों ने पीड़ित लेखपाल को बचाया। थानाध्यक्ष वीपी चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।