{"_id":"57b747f34f1c1b363c6eb8ad","slug":"battery-thief-gang-member-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैट्री चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैट्री चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुकान जिसमें चोरी हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बैट्री चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया। आरोपी कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित एक बैट्री की दुकान से चोरी करके भाग रहा था। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने पीछा करके ग्राम पचीपुरा के पास बदमाश को दबोच लिया, जबकि अन्य साथी भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने दो दर्जन
बैट्रियों से लदा एक चार पहिया वाहन तथा एक बाइक भी बरामद की है। सरगना अभी पुलिस पकड़ में नहीं आया है। गिरोह में एक महिला सदस्य के भी होने का दावा किया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह चार बजे के आसपास रोडवेज बस अड्डे के ठीक सामने स्थित इरफान अहमद उर्फ छुन्ना पुत्र मोहम्म्द हफीज निवासी जयप्रकाश नगर की दुकान का शटर सब्बल से
विज्ञापन
उचका कर चोरों ने 25 बैट्रियां और एक इनवर्टर पर हाथ साफ करके कार में लादकर भागने। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर इंसपेक्टर मनवीर सिंह, एसएसआई अजयकुमार सिंह, दरोगा उदयपाल सिंह, सिपाहियों श्रीप्रकाश, यूसुफ, बच्चाबाबू आदि ने गिरोह का पीछा किया। जालौन रोड पर ग्राम पचीपुरा के पास उन्हें एक बाइक व सेंट्रो गाड़ी हाथ लग गई,
इसके साथ ही एक व्यक्ति भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया लेकिन गिरोह के अन्य साथी मौके से भाग गए।ं गाड़ी बैट्रियों से भरी है। अभी पुलिस ने मामले का पर्दाफाश नहीं किया है, समझा
जा रहा है कि पकड़े गये आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश में है। चोरों के तार कानपुर से जुड़े होने का एक पुख्ता सबूत बरामद गाड़ियां भी हैं जो कानपुर देहात और कानपुर नगर में रजिस्टर्ड हैं। पुलिस इनके मालिकों का भी पता लगाने में जुटी है।
बाइक से रेकी करता है गिरोह
बरामद बाइक कानपुर देहात तथा सेंट्रो कार कानपुर की बताई गई हैं। चार पहिया वाहन चोरी का सामान भरने में प्रयुक्त किया जाता है और बाइक रेकी के काम आती है। बताया गया है कि बाइक से गिरोह के लोग पहले रेकी करते थे कि किस दुकान पर धावा बोलना है, जब वहां की सारी सूचनाएं एकत्रित कर लेते थे तभी घटना को अंजाम दिया जाता था।