{"_id":"587669194f1c1b922bba862e","slug":"baby-woman-in-their-arms-in-front-of-the-train-jumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को गोद में ले महिला ट्रेन के आगे कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को गोद में ले महिला ट्रेन के आगे कूदी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियाें के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने एक साल के पुत्र के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतका का पिता ने ससुरालियाें पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी भूपेंद्र कुशवाहा की पत्नी दिव्या (23) बुधवार शाम करीब चार
बजे अपने एक साल के बेटे भरत को गोद में लेकर उरई- झांसी रेलवे ट्रैक स्थित लोहिया पुल पर पहुंची और झांसी की ओर से आ रही छपरा एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर कोतवाल संजय गुप्त मौके पर पहुंचे। यहां महिला के पर्स से उसका नाम पता व पिता का मोबाइल नंबर मिला। कोतवाल
ने मामले की जानकारी मृतका के पिता पटेल नगर निवासी उदयपाल को दी। वह मौके पर पहुंचा और ससुरालियाें के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी। तहरीर में
विज्ञापन
बताया कि दिव्या का विवाह वर्ष 2011 में भूपेंद्र कुशवाहा के साथ किया था। ससुराली अतिरिक्त दहेज के लिए दिव्या को आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इससे तंग होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।