{"_id":"5c2f9dbdbdec22571875c219","slug":"anna-cattle-waste-the-crop-the-farmer-hangs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों ने फसल की बर्बाद, किसान ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अन्ना मवेशियों ने फसल की बर्बाद, किसान ने फांसी लगाई
Fri, 04 Jan 2019 11:24 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
hanged
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
गोहन थाने के चाकी गांव निवासी अर्जुन उर्फ नेता (35) पुत्र मंगल कुशवाहा के पास चार बीघा खेत हैं। एक सप्ताह पूर्व अन्ना मवेशी किसान की फसल चट कर गए। किसान की पत्नी सुमन के मुताबिक, आधी से ज्यादा फसल बर्बाद होने से पति गुमसुम रहने लगे थे। तड़के चार बजे बची फसल बचाने के लिए वह खेतों में तार बांधने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन
सुबह छह बजे के आसपास उनकी मौत की सूचना मिली। पुलिस से परिजनों ने बताया कि अर्जुन परिवार के साथ महाराष्ट्र के विलासपुर में पानी-पूरी बेचने का भी काम करते थे। एसओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। किसान के परिवार में पत्नी के अलावा बेटी रमा (9), क्षमा (6) और बेटा सत्यम (7) हैं। अर्जुन की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन