{"_id":"596916404f1c1bc95b8b4821","slug":"a-truck-loaded-with-cattle-four-assailants","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा, चार हत्थे चढे़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा, चार हत्थे चढे़
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
बरामद भैंसों के साथ सिपाही
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोतवाली पुलिस ने मुखबिरी की सूचना पर मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। इसके साथ ही मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। कोतवाल ने बताया कि पकडे़ गए ट्रक को सीज कराकर थाने में खड़ा कराया गया हैं। पुलिस ने बताया कि पशु तस्करी का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि कोंच क्षेत्र में पशु तस्करी का कारोबार जोरों से संचालित किया जा रहा है। रात के अंधेरे में ट्रकों से लादकर मवेशियों को गैर प्रांतों में ले जाया जाता है। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कोंच, जालौन रोड से एक ट्रक संदिग्ध हालात में गुजर रहा था। हरकत में आई पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी तो पुलिस ने कुछ दूर पर जाकर ट्रक को पकड़ लिया, जिसे थाने ले जाया गया। इस दौरान चार लोगों को भी हिरासत में लाया गया। कोतवाल सत्यदेव सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के नाम ट्रक चालक चंद्रभान धोबी पुत्र प्रेमचंद्र निवासी कालपी, इरफान पुत्र मुन्ना, नाजिर पुत्र चैनू निवासीगण आराजी लेन कोंच व तारिक हुसैन पुत्र अजीम निवासी रोशनपुर औरैया बताए गए हैं। इस दौरान सिपाहियों में इंदेश्वर व चंद्रभान मौजूद रहे। वहीं, विहिप अध्यक्ष सुशील दूरबार ने नगर में हो रहे पशु तस्करी पर रोष जताया। परिषद् के नगर अध्यक्ष सुशील दूरवार मिरकू महाराज, गौ रक्षक दल के आशुतोष रावत तथा बजरंग दल के नगर संयोजक आकाश बुधौलिया ने कहा कि थाना पुलिस इस पर सख्ती से रोक लगाए। आरोप लगाया कि ट्रक में बछडे़ भी थे, लेकिन पुलिस ने उसका जिक्र नहीं किया। वहीं, ट्रक को पकड़ने वाले सिपाही चंद्रभान व इंदेश्वर को शाबाशी दी गई।