फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   - रुपयों के विवाद में घर पर मारपीट, बेटे की मौत

- रुपयों के विवाद में घर पर मारपीट, बेटे की मौत

Wed, 20 Mar 2019 08:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
- रुपयों के विवाद में घर पर मारपीट, बेटे की मौत
फ कुआं खेड़ा गांव में मंगलवार की रात जबरन रुपये मांगने के विवाद में नशे के लती युवक पर उसकी मां-बहन व फुफेरे भाई ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमलाकर कर दिया। इससे लहूलुहान युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलने पर कदौरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मां-बहन को हिरासत में लेकर फुफेरे भाई की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



कुआं खेड़ा गांव निवासी छोटे राजा उर्फ निर्भय (24) पुत्र स्व. तुलाराम गांजा और शराब का लती था। मंगलवार की रात छोटे राजा मां उर्मिला से कर्ज चुकाने के लिए 70 हजार रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्मिला और उसकी बेटी दीक्षा ने विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। उस समय वहां छोटे का फुफेरा भाई कमलेश पुत्र राम अवतार निवासी भरसेना जिला औरैया भी मौजूद था।

बात बढ़ने पर तीनों ने मिलकर छोटे को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच कमलेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद मां, बहन और फुफेरा भाई मौके से फरार हो गए। घर पर मौजूद छोटे के सगे दो भाई अवनीश (12) और विमल (10) यह देख भीतर के कमरे में छिप गए। बुधवार की सुबह दोनों ने पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया।

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून से सनी लाठी व कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर थाने पहुंची ही थी कि मां-बेटी भी वहां पहुंच गई।


उर्मिला ने पुलिस को बताया कि पांच महीने पहले उसने अपनी पांच बीघा जमीन 9 लाख रुपये में बेची थी। छोटे राजा ने कुछ रकम उसे दी थी और बाकी नशे में खर्च कर दी थी। छोटे ने बाहर से भी नशेबाजी के लिए काफी कर्ज ले रखा था। गांव के ही एक युवक से 70 हजार रुपये लिए थे, जिसके बदले में वह अपनी भैंस भी उसे दे आया था।

वही भैंस वे दोनों मां बेटी मंगलवार को खोल लाई थी। इसके बाद से ही छोटे 70 हजार की मांग को लेकर घर में झगड़ा कर रहा था। किसी को नहीं पता था कि मामला इतना बढ़ जाएगा और छोटे की मौत हो जाएगी। उर्मिला के मुताबिक दो दिन पहले भी छोटे ने नशे की हालत में घर में आग लगाने का प्रयास किया था।


उधर, सीओ संजय शर्मा का कहना है कि मृतक नशे का लती था और उस पर कर्ज भी हो गया था। वह जबरन मां से रुपये मांग रहा था। विरोध में मां, बहन और फुफेरे भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फुफेरे भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और मां बहन के खिलाफ 120 बी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed