{"_id":"5c798262bdec224dab601528","slug":"91551467106-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर का तेल चोरी, सिहारी गांव की बती गुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर का तेल चोरी, सिहारी गांव की बती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। सिहारी पड़ैया में लगे ट्रांसफार्मर का तेल चोरी हो गया। जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के तेल चोरी की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया के प्रधान उदयवीर सिंह के नेतृत्व में राजू द्विवेदी, संजय कुशवाहा, रामनरेश, सुघर सिंह, छोटे राजा, वीर सिंह, प्रयाग नारायण, रामदास सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह को तहरीर दी कि उनके गांव में बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर रखा हुआ है।
27 फरवरी की देर रात चोर ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर ले गए। जिस कारण तीन दिन से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर का तेल पर्वतपुरा निवासी एक व्यक्ति ने चोरी किया है। क्योंकि वह पूर्व में लाइनमैन रह चुका है और घटना वाली रात वह ट्रांसफार्मर के आसपास चक्कर लगा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस तेल चोरी करने वालों की तलाश कर रही है।