फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान दी

विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान दी

Fri, 26 Apr 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान दी
जालौन। मानसिक रूप से बीमार विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्म हत्या की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर निवासी रामनरेश का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व दिबियापुर की पूजा देवी (25) से हुआ था। पुलिस की पूछताछ में पति रामनरेश ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। जिसका आगरा में इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते वह परेशान रहती थी। गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे शौच के लिए घर से गई थी।


काफी समय तक वापस न लौटने पर जब उसकी तलाश की गई तो पता चला कि वह गांव स्थित कुएं की ओर गई थी। कुएं पर जाकर देखने पर पता चला कि उसका शव कुएं में पड़ा है। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली देवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की मदद से मृतका के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि अभी तक मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed