फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पेड़ से टकराई लुटेरों की बाइक, छोड़कर भागे

पेड़ से टकराई लुटेरों की बाइक, छोड़कर भागे

Tue, 29 Jan 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई लुटेरों की बाइक, छोड़कर भागे
रामपुरा (जालौन)। सोमवार की रात रामपुरा के सराफ छोटू के संग लूट की वारदात करने वाले बदमाशों की बाइक कुछ ही दूरी पर जाकर पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद बदमाश अपनी बाइक वहीं खंदक में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने मंगलवार को लुटेरों की बाइक बरामद भी कर ली है। जहां से बाइक मिली है, उसके आसपास खून भी पड़ा मिला है। इससे साफ है कि पेड़ से टकराने के कारण कोई लुटेरा घायल भी हुआ है। रामपुरा थाना प्रभारी सुनील तिवारी का कहना है कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार की रात ईंटों स्थित अपनी दुकान से लौटते वक्त ऊमरी के पास बदमाशों ने असलहे के बल पर रामपुरा निवासी सराफ छोटू पुत्र उमाशंकर सोनी संग लूट की थी। जिसमें बाइक समेत करीब एक लाख का माल भी ले गए थे। मंगलवार को जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को ऊमरी स्थित एक इंटर कालेज के नजदीक से एक खंदक में लुटेरों की क्षतिग्रस्त बाइक मिली है।
विज्ञापन


खंदक के ऊपर पेड़ के पास खून भी फैला हुआ मिला है। पुलिस मान रही है कि हो न हो भागते वक्त बदमाशों की बाइक पेड़ से टकराई है। पुलिस की मानें तो बाइक करीब तीन माह पूर्व एमपी के टीकमगढ़ से चुराई गई है। जिसकी नंबर प्लेट पर सिर्फ यूपी ही लिखा है। इससे लग रहा है कि लुटेरे सीमा स्थित एमपी के भी हो सकते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि फिलहाल तीन टीमें घटना के खुलासे के लिए लगी है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed