{"_id":"5ce04f0ebdec22075e076ab9","slug":"71558204174-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में मिला दो दिनों से लापता युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुना में मिला दो दिनों से लापता युवती का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। दो दिन से घर से लापता युवती का शव यमुना नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। मछुवारों से सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है, हो सकता है कि मामला सुसाइड का हो, फिर भी परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है।
यमुना नदी के आसपास रहने वाले मछुवारों ने बताया कि दो दिन पूर्व हरिहरपुर सुभाषनगर थाना सिकंदरा जिला कानपुर देहात निवासी 19 वर्षीय युवती बीनू अपने घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। इसके बाद युवती ने कालपी यमुना पुल से अपने घर के नंबर पर फोन कर नदी में कूदकर जान देने की बात भी कही थी। जिस पर बदहवास परिजन यमुना नदी पहुंचे और मछुवारों की मदद से बीनू की तलाश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।
आखिर में परिजनों ने मछुआरों को अपना मोबाइल नंबर देकर कोई भी जानकारी होने पर सूचना करने की बात कही। शनिवार सुबह यमुना पुल के पास मछुआरों को एक शव मिला तो उन्होंने तुरंत बीनू के परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और आनन फानन में शव का जल प्रवाह कर चुपचाप निकल गए। मछुवारों का कहना है कि परिजन अपना नाम पता तक ठीक से बताने को तैयार नहीं थे। कालपी पुलिस का कहना है कि कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई थी।