{"_id":"5c324158bdec2256b421f967","slug":"61546797400-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकर व पोटली से खुलेंगे, खनन घोटाले के राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाकर व पोटली से खुलेंगे, खनन घोटाले के राज
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सीबीआई की टीम को कारोबारियों के घर में खुले लाकर व फाइलों की पोटली से खनन घोटाले के कई राज खुलने की उम्मीद है। यही वजह है कि टीम दोनों कारोबारियों के घरों से दो बक्सों में भर कर कागजात व फाइलें आपने साथ ले गई है।
बताया जा रहा है कि इन फाइलों में दोनों कारोबारियों के बैंक डिटेल व चल अचल संपत्ति के कागजात शामिल है। जिन्हें सीबीआई बारीकी से खंगालेगी। जिससे इन कारोबारियों पर और शिकांजा कसा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई टीम को दोनों कारोबारियों के घर से खनन कारोबार से जुड़े कागजों के साथ करीब 3 करोड़ की नगदी व एक किलो सोना मिला है, जिसे टीम अपने साथ ले गई है।
ज्ञात हो कि शनिवार को वर्ष 2012 में हुए खनन घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम ने शहर में मौरंग कारोबार से जुड़े दो कारोबारियों के घरों पर छापेमारी की थी। जो दिन भी शहर में चर्चाओं का विषय बनी रही थी। करीब 12 घंटे की कार्रवाई के बाद रात 8 बजे टीम घरों से बाहर निकली तो टीम के हाथ में फाइलों की एक पोटली थी। जिसको लेकर काफी चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
इसके साथ ही टीम ने पुलिस से दो बड़े बक्से मंगाए थे, जिनमें वह बैंक से जुड़े कागजात व खनन से जुड़ीं कई फाइलें अपने साथ ले गई। टीम ने दोनों कारोबारियों के घरों पर लॉकर भी तोड़े, जिसमें करन राजपूत के घर लॉकर न टूटने पर टीम ने लॉकर खोलने वाले को भी बुलाया था। बताया जा रहा है कि टीम को लाकर से कारोबारियों की कई संपत्ति से जुडे़ कागजात मिले है। जिससे खनन घोटाले के साथ साथ कारोबारियों के संपत्ति की भी परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।