{"_id":"5c193cebbdec2256f16bf539","slug":"51545157867-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रसीद पर ओवरलोड ट्रक छुड़ाने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी रसीद पर ओवरलोड ट्रक छुड़ाने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी रसीद पर ओवरलोड ट्रक छुड़ाने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
उरई। वाणिज्य कर विभाग की फर्जी रसीद बनाकर थाने से मौरंग का ओवर लोड ट्रक छुड़ाने का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी जब फर्जी रसीद लेकर चौकी पहुंचा तो सिपाही को संदेह हुआ तो उसने पूछताछ की तो आरोपी चौकी से भाग निकला। कोतवाल आरके सिंह के मुताबित वाणिज्य कर विभाग की ओर से अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह एक युवक हाल ही में आरटीओ विभाग के सीज किए गए ओवर लोड ट्रक को छुड़ाने के लिए फैक्ट्री एरिया चौकी पहुंचा। यहां उसने चौकी पुलिस को ट्रक छोड़ने लिए वाणिज्य कर विभाग की फर्जी रसीद दिखाई।
चौकी में तैनात सिपाही राघवंद्र को रसीद को लेकर संदेह हुआ और उसने ट्रक छोड़ने की जगह युवक से कहा कि वह कोतवाल से अनुमति मिलने के बाद ही ट्रक छोड़ेगा। इसके साथ ही उसने मामले की सूचना वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र पटेल को दी। तभी युवक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र पटेल ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग की ओर से भी मौरंग के ट्रक पर भी जीएसटी लगाई जाती है। ट्रक सीज होने पर ट्रक मालिक को वाणिज्य कर विभाग से भी एनओसी लेनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि यह रसीद पूर्णता फर्जी है इसको लेकर अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। वही गाड़ी मालिक की भूमिका भी जांच की जा रहा है। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि वाणिज्य कर विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो