{"_id":"5c86ab77bdec22146b5eb461","slug":"41552329591-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर चालक व परिचालक को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर चालक व परिचालक को पीटा, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद (जालौन)। जालौन-औरैया मार्ग पर हाइवे के निर्माण में लगे डंपर के चालक व परिचालक के साथ गांव के युवक ने मारपीट की और तमंचे से फायरिंग की। जिसमें चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि चालक की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
जालौन-औरैया मार्ग पर चल रहे फोरलेन के निर्माण कार्य में लगा डंपर सोमवार की सुबह दस बजे थानाक्षेत्र के मालपुर गांव में मिट्टी भरने गया था। तभी गांव के एक युवक ने डंपर चालक बिजेंद्र पुत्र मूंगा लाल निवासी चतरपुरा थाना राजेपुर फर्रुखाबाद और परिचालक राजेश निवासी टिकरा थाना बिठूर जिला कानपुर के साथ मारपीट कर दी।
जब उन लोगों ने विरोध किया तो उसने गोली चला दी, लेकिन दोनों ने डंपर की आड़ में होकर जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो युवक भाग गया। डंपर चालक ने कुठौंद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के युवक ने उसके साथ मारपीट कर तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। जिससे वह बाल बाल बच गया। थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा का कहना है कि मामला मारपीट का है। फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है। जांचकर आरोपी की तलाश की जा रही है।