फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   चोरी गए ट्रैक्टर-ट्राली के साथ एक को दबोचा

चोरी गए ट्रैक्टर-ट्राली के साथ एक को दबोचा

Mon, 25 Feb 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
चोरी गए ट्रैक्टर-ट्राली के साथ एक को दबोचा
उरई। दो दिन पूर्व चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली को शातिर चोर सहित पुलिस ने बरामद कर लिया। तलाशी में चोर के पास से पुलिस को तमंचा व कारतूस भी मिला। एसपी ने सोमवार को पुलिस लाइन में चोरी का खुलासा किया।
विज्ञापन


बता दें कि डकोर थाना क्षेत्र के टिमरो निवासी मुन्नीलाल अहिरवार पुत्र रामप्रसाद का महेंद्रा ट्रैक्टर मय ट्राली के 24 फरवरी को खेत से चोरी हो गया था। मुन्नीलाल ने डकोर थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। एसपी ने चोरों को पकड़ने के लिए एएसपी अवधेश सिंह के नेतृत्व में सीओ संतोष कुमार, डकोर थानाध्यक्ष सर्विलांस व स्वाट टीम को लगाया था।
विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि 25 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डकोर थाना क्षेत्र के गांव चिल्ली के पास विरगुंवा नाले से शातिर चोर कमल उर्फ कमलेश उर्फ विक्रम पुत्र आशाराम कुशवाहा निवासी कमठा थाना डकोर को चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में कमल ने बताया कि उसने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी कर विरगुंवा नाले के पास झाड़ियों में छुपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि चोर का एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पकड़े गए विक्रम कुशवाहा पर जालौन, उरई कोतवाली, एट व डकोर थानों में 9 मामले पहले से ही दर्ज हैं। एसपी के मुताबिक, सभी थाना प्रभारियों को चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। शातिर कमल उर्फ कमलेश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में डकोर थाना प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी, सिपाही मो. इमरान, बृजभान यादव, रवि प्रकाश, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed