फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   एक्सिस बैंक का अधिकारी बनकर खाते से सात हजार उड़ाए

एक्सिस बैंक का अधिकारी बनकर खाते से सात हजार उड़ाए

Mon, 25 Feb 2019 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
एक्सिस बैंक का अधिकारी बनकर खाते से सात हजार उड़ाए
जालौन। एक्सिस बैंक का अधिकारी बनकर पहले तो उपभोक्ता से एटीएम कार्ड का नंबर पूछा और उसके बाद खाते से सात हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी महेंद्र सिंह का एक्सिस बैंक की स्थानीय शाखा में खाता है। रविवार को उसके मोबाइल पर फोन आया कि वह बैंक का अधिकारी बोल रहा है। अगर उसे ऋण चाहिए हो तो बताएं। उपभोक्ता ऋण लेने के चक्कर में ठग की बातों में आ गया और अपने एटीएम कार्ड के नंबर के साथ अन्य जानकारी उसे दे दी।
विज्ञापन


इसके कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर 7 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी करने का मैसेज आया। इसकी जानकारी मिलते ही उपभोक्ता ने मामले की जानकारी कोतवाली में दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ता ने सिर्फ जानकारी दी है अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी बैंक उपभोक्ताओं से अपील की है कि बैंक खाते संबंधित जानकारी किसी भी प्रकार से फोन पर नहीं मांगी जाती है। उपभोक्ता फोन पर किसी को भी बैंक खाते से संबंधित जानकारी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed