फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बिरौरा हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

बिरौरा हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिरौरा हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
कोंच। कोतवाली पुलिस ने बिरौरा हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पीड़ित पक्ष ने एफआईआर में नामजद नहीं कराया था। वैसे घटना का मुख्य सूत्रधार अभी भी फरार है।
विज्ञापन


बता दें कि 8 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौरा में आशनाई के चक्कर में दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसमें एक व्यक्ति सूरज सिंह पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि तीन लोग घायल हुए थे। इस मामले में मृतक के भाई प्रेमनारायण पुत्र चूरामन ने लाखन सिंह पुत्र खेमराज, मान सिंह पुत्र द्वारिका, साहब सिंह पुत्र हरदास, यतेंद्र सिंह पुत्र मोहरसिंह तथा जसवंत पुत्र हरीराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इनमें से जसवंत सिंह को छोड़ कर चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे जबकि रविवार को कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने एक अन्य आरोपी जाहर सिंह पुत्र सूरजसिंह पाल निवासी बिरौरा को मारकंडेयश्वर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका नाम एफआईआर में नहीं था लेकिन पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान इसका नाम प्रकाश में आया है। उसके पास से बारह बोर का एक तमंचा भी बरामद हुआ है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता के मुताबिक नामजद आरोपी जसवंत सिंह को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed