{"_id":"5cf17be2bdec22070264c933","slug":"155932980818-orai-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत टीम पर युवकों ने किया हमला, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विद्युत टीम पर युवकों ने किया हमला, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कुठौंद। चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर युवकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। एक संविदा कर्मी का सिर फटने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा का कहना है सरकारी कार्य में बाधा पैदा करना व कर्मचारी के साथ मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कुठौंद कस्बा में शुक्रवार की दोपहर विद्युत विभाग के जेई आलोक खरे टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी कस्बा निवासी आदित्य पुत्र नरेंद्र सिंह व रॉकी सिंह ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ गालीगलौज करते हुए लाठी डंडों से कर्मचारियों पर हमलाकर मारपीट शुरू कर दी। जिससे संविदा कर्मी संदीप पाल पुत्र बब्बू पाल निवासी कुठौंद घायल हो गया। वहीं टीम में शामिल अन्य कर्मचारी को भी चोटें आईं हैं। मारपीट से टीम के कर्मचारियों ने पैसे व कागजात छोड़कर जान बचाई। वहीं आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जेई खरे ने थाना पहुंचकर तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।