फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   कूड़े के ढेर से कच्चे घर में लगी आग, गृहस्थी खाक

कूड़े के ढेर से कच्चे घर में लगी आग, गृहस्थी खाक

Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कूड़े के ढेर से कच्चे घर में लगी आग, गृहस्थी खाक
कदौरा (जालौन)। कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से कच्चे घर में आग लग गई। जिससे सोने-चांदी के जेवर, नगदी, गेहूं सहित गृहस्थी का लगभग तीन लाख का सामान जल गया। सूचना देने के दो घंटे बाद दमकल के पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर एसडीएम ने राजस्व टीम को भेजकर नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठपुरवा में शनिवार दोपहर 12 बजे कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से इंद्रपाल पुत्र गंगाराम के कच्चे मकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुआं उठता देख पड़ोस में रहने वालों में हड़कंप मच गया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना देकर अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आग से गेहूं, चना, लाही, मटर व सोने चांदी के जेवर 35 हजार रुपये जलकर राख हो गए। घटना के समय इंद्रपाल बाहर और उसकी पत्नी शांतिदेवी बकरियां चराने गई थीं। सूचना पर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने लेखपाल को भेजकर आग से नुकसान का आकलन कराकर मदद का आश्वासन दिया। सूचना के दो घंटे बाद दमकल पहुंचने पर गांव के लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आक्रोश जताया
गांव के गयाप्रसाद, श्यामकुंवर, गंगाराम, रामवती आदि ग्रामीणों ने आक्रोश जताया कि गांव के तालाबों में अधिकारियों ने पानी नहीं भरवाया है। जिससे गांव के चार तालाब सूखे पड़े हैं। वहीं गांव में पंद्रह सौ की आबादी पर एक दर्जन हैंडपंप लगे हैं। जिसमें सिर्फ दो ही हैंडपंप पानी दे रहे हैं। अगर बड़ा अग्निकांड होता तो बुझाने के लिए पानी भी नहीं मिलता। थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed