{"_id":"6a8dbcabd1804b62a80b98df","slug":"arrested-for-blackmailing-a-girl-using-ai-generated-obscene-photos-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152173-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एआई की मदद से अश्लील फोटो बनाकर लड़की को किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एआई की मदद से अश्लील फोटो बनाकर लड़की को किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-द्वारका के मोहन गार्डन इलाके की घटना, पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार
-आरोपी ने नाबालिग लड़की से 1.2 लाख रुपये वसूले और फिर दिया तेजाब डालने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने मिलने से मना करने पर एआई की मदद से नाबालिग लड़की की अश्लील फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी अजय दुबे को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 1.2 लाख रुपये वसूले। पैसे न देने पर पिता और चाचा की हत्या कराने तथा उस पर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2023 में नाबालिग की इंटरनेट मीडिया के जरिये अजय दुबे नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने एआई की मदद से लड़की की अश्लील फोटो तैयार की और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगने लगा। जिससे नाबालिग डर गई और मां के बैंक खातों से आरोपी के खाते में पैसे भेजती रही। नाबालिग का आरोप है कि लगातार वह पैसे की मांग कर रहा था और उसके साथ गाली गलौज करता था। जुलाई 2025 में जब लड़की ने उससे मिलने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके पिता और चाचा की हत्या तथा लड़की पर तेजाब डालने की धमकी दी।
इसी बीच पीड़िता के पिता की नजर बैंक खातों पर गई। लड़की से घटना का खुलासा होने के बाद परिवार वालों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। तकनीकी जांच में आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर यूपी निवासी अजय दुबे के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी पर पहले से एक मामला दर्ज है।