{"_id":"6a8dbd2519c4235d6b042394","slug":"united-gujjar-federation-met-adg-demanding-action-against-ips-and-inspector-meerut-news-c-72-1-mct1010-158322-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आईपीएस और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एडीजी से मिले संयुक्त गुर्जर परिसंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आईपीएस और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एडीजी से मिले संयुक्त गुर्जर परिसंघ
विज्ञापन
एडीजी से मुलाकात करने के बाद कलेक्ट्रेट में डीएम और एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
एडीजी बोले- दस-पंद्रह दिनों में जांच पूरी हो जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईपीएस अविनाश पांडेय और निलंबित इंस्पेक्टर अखिलेश गौड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर संयुक्त गुर्जर परिसंघ के पदाधिकारी मंगलवार को सबसे पहले एडीजी से मिले। उन्होंने किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव से हुई मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग रखी। एडीजी भानु भास्कर ने दस से पंद्रह दिन के अंदर जांच पूरी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद गुर्जर परिसंघ के पदाधिकारी डीएम और एसएसपी से मिले। उन्होंने भी सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाटी ने आरोप लगाया कि स्वॉट टीम में अखिलेश गौड रहे हैं, उन्होंने अपने साथियों से भी पिटवाया है। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों के फोटो पीड़ितों को दिखाकर पहचान कराई जाएगी। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और निलंबित इंस्पेक्टर अखिलेश गौड पर दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने मारपीट कर यातनाएं देने का आरोप लगाया था। भाटी की आंख पर भी गंभीर चोट लगी है। इस मामले में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इंस्पेक्टर अखिलेश गौड को निलंबित कर दिया था।
संयुक्त गुर्जर परिसंघ के महासचिव वीरेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह पुट्टा समेत काफी संख्या में लोग एडीजी भानु भास्कर के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। एडीजी ने कहा कि दस से पंद्रह दिन के अंदर जांच पूरी हो जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही सभी कार्यकर्ता वापस लौटे।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से मिले। सभी इन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग रखी। भाटी और मोहित जाटव ने बताया कि आला अधिकारियों ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। प्रशासन की ओर से यह ठोस आश्वासन दिया गया है कि मामले में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान डॉ. दिग्विजय भाटी, मोहित जाटव, राजदीप विकल, फैजल, ललित राणा, सुमित घाट, रविंद्र गुर्जर, विपिन, अमित प्रधान, अश्वनी गुर्जर आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --