फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   69-year-old retired teacher murdered; two accused arrested

Delhi NCR News: 69 साल की रिटायर्ड टीचर की हत्या, दो आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा में 69 साल की रिटायर्ड स्कूल टीचर की हत्या और उनके घर में लूट के दो दिन बाद, पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद से दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि इन दो संदिग्धों ने आरोपी से चोरी का सामान खरीदा था। पुलिस ने अभी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस को जांच में पता लगा कि रैकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक प्रीति कुमारी शुक्रवार सुबह मृत पाई गईं थीं। उनके हाथ बंधे हुए थे और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस को शक है कि हमला शुक्रवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुआ था और आरोपी सोना, फोन और नकदी लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हमने घर के आस-पास के दुकानदारों और कामगारों समेत कई लोगों से पूछताछ की है। महिला को इलाके में बेघर लोगों और कामगारों को चाय और स्नैक्स बांटने की आदत थी। वह एक डिस्पेंसरी में वॉलंटियर के तौर पर भी काम करती थीं। कई लोग उन्हें जानते थे और उनका घर आस-पास के लोगों के लिए हमेशा खुला रहता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed