{"_id":"5ce6fc24bdec2207362d1ff6","slug":"155864175119-orai-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से जेवर छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से जेवर छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। रिश्तेदारी से घर वापस आ रहे बाइक सवार दंपति को रास्ते में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने जबरन रोककर महिला के जेवर छीन लिए। पीड़ित पति ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरा निवासी गंगा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह पत्नी के साथ बाइक से गांव हरीपुरा लौट रहे थे। तभी जगनेवा के पास स्थित चक्की के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर जबरन उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर तीनों बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले का मंगलसूत्र, कान के बाले व गले में पहनी सोने की चेन लूट ली। इसके बाद तमंचा लहराते हुए तीनों वहां से भाग निकले। इसके बाद यूपी 100 को घटना की जानकारी दी। लेकिन मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला लूट का नहीं बल्कि आपसी रंजिश का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।