फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पति की हत्या की रिपोर्ट के लिए दर दर भटकर रही पत्नी

पति की हत्या की रिपोर्ट के लिए दर दर भटकर रही पत्नी

Wed, 02 Jan 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पति की हत्या की रिपोर्ट के लिए दर दर भटकर रही पत्नी

विज्ञापन
कालपी(जालौन)। एक सप्ताह पहले मछली कारोबार से जुड़े दबंगों के पीटने से हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज न होने पर मृतक की पत्नी ने एसपी से गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस सीमा विवाद में परेशान कर रही है। वह कालपी व कानपुर देहात कोतवाली के चक्कर लगाने को मजबूर है।


एसपी को दिए शिकायती पत्र में कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर निवासी सोनावती पत्नी स्वर्गीय रामकुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को पति रामकुमार यमुना नदी में टिवंगा गांव की ओर मछली पकड़ने गया था। तभी कल्लू पुत्र कालीप्रसाद, कालीप्रसाद व दीपक पुत्र खगरेश्वर निवासी टिवंगा थाना सट्टी जिला कानपुर देहात ने मछली पकड़ने को लेकर ऐतराज जताया। मछली छीन ली। हाथ पैर बांधकर तीनों लोगों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने 26 दिसंबर को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना कानपुर देहात के सट्टी थाना कानपुर देहात की है। वहीं पर रिपोर्ट लिखी जाएगी। एसपी ने पीड़ित को मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed