फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पुलिस ने चार लुटेरों को पकड़ा

पुलिस ने चार लुटेरों को पकड़ा

Sat, 29 Dec 2018 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चार लुटेरों को पकड़ा
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कालेज रोड पर मरघट पुलिया के पास चार मोबाइल फोन लुटेरों को तमंचा, कारतूस व छह मोबाइल समेत गिरफ्तार किया। एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पकड़े गए लुटेरों के बारे में खुलासा किया।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि कोतवाली प्रभारी शिव गोपाल वर्मा फोर्स के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चुर्खी रोड तिराहे पर मेडिकल कालेज जाने वाले रोड पर मरघट पुलिया के पास चार लुटेरे हैं। इस सूचना पर वहां पहुंची पुलिस को देखकर लुटेरों ने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने दौड़ाकर सर्वेश कुमार, भूरे उर्फ विजय, शैलेंद्र राठौर, रमेश सभी निवासी बाईपास चुर्खी रोड उरई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में सर्वेश व भूरे के पास से तमंचे व दो कारतूस व छह मोबाइल मिले। उनके पास जो मोबाइल बरामद हुए हैं, वह सभी लूटे हुए है। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि वह रात में राहगीरों को तमंचा दिखाकर मोबाइल व सामान लूट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed