{"_id":"5c7ec539bdec22140b208a24","slug":"11551811897-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
उरई। घर के कमरे में बंद होकर युवक ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की दीवार तोड़कर युवक का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित इंदिरानगर पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले मूलचंद राजपूत के पुत्र सत्येंद्र (22) ने सोमवार की देर रात अपने घर के कमरे में बंद होकर जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने कमरा बंद देखा तो आवाज लगाई।
अंदर से कोई जवाब न मिलने पर परेशान परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की दीवार तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सत्येंद्र पूना में किसी कंपनी में काम करता था। वह 15 दिन पहले ही उरई आया था। उसने शराब में जहर मिलाकर पी लिया। पुलिस परिजनों ने पूछताछ कर रही है।