{"_id":"6ac92f7f43ef9802d4087095","slug":"accused-in-theft-case-arrested-after-51-days-banda-news-c-212-1-sknp1006-153215-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चोरी का आरोपी 51 दिन बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चोरी का आरोपी 51 दिन बाद गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के सरकारी आवासों में चोरी करने वाले मध्य प्रदेश के गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने घटना के 51 दिन बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सगे भाई और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 अगस्त की रात मेडिकल कॉलेज में चोरी की थी।
पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल और 4160 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरोह पर अन्य राज्यों में मेडिकल कॉलेजों, हॉस्टलों और सुनसान इलाकों में स्थित आवासों में चोरी करने का भी आरोप है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रहने वाले डॉ. विकास ने 19 अगस्त को अपने सरकारी आवास में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुरागरसी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मध्य प्रदेश के जिला धार के थाना टांडा क्षेत्र के गुराडि़या गांव निवासी राजेश को झांझरा के जंगल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री फांदकर परिसर में घुसा था। इसके बाद दो सरकारी आवासों में चोरी की थी। एएसपी शिवराज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आए अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। उसके भाई सुमल के अलावा शंकर और मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के बड़ी कदवाल गांव निवासी भीलू की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।