{"_id":"5d0685cb8ebc3e1c62647c27","slug":"1-5-lakhs-of-jewelery-cash-across-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से डेढ़ लाख की जेवर-नगदी पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो घरों से डेढ़ लाख की जेवर-नगदी पार
Sun, 16 Jun 2019 11:39 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
गांव के बाहर फेंका गया सामान।
- फोटो : amar ujala
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव तोर धरमपुरा में शनिवार की देर रात चोरों ने राजाबेटी पत्नी स्व. बालादीन के घर को निशाना बनाया। चोर राजाबेटी के मकान के पीछे की दीवार से चढ़कर अंदर आए और घर के कमरे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर सूटकेस में रखे 35 हजार रुपये, चांदी की पायल, बिछिया, सोने का ओम, चूड़ी ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी सरमन पुत्र चित्तर के घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन
उनके घर के कमरे में सूटकेस में रखे चांदी की पायल, 500 रुपये ले गए। सुबह जब घर के लोग जागे तो कमरे का ताला टूट देख दंग रह गए। वहीं चोरों द्वारा फैलाए गए सामान व जेवर नगदी गायब देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को गांव के बाहर भी चोरों द्वारा फेंका गया सामान भी मिला है। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। परिजनों ने बताया कि गर्मी के चलते वह घर के बाहर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन